Breaking News

पंजाबी गायक नव फतेह ने किया नए डुएट "टराला" का विमोचन

लुधियाना, 17 फरवरी : लुधियाना में आज पंजाबी संगीत की दुनिया में नए उभरते गायक नव फतेह और गायिका अफसाना खान का युगल गीत "टराला" रिलीज किया गया। इस डुएट को डायरेक्टर शफीन कौशल ने डायरेक्ट किया है। इस मौके पर निर्माता जरनैल सिंह ने कहा कि इस गाने में पंजाब और विदेशों दोनों की झलक मिलती है। नव फतेह और अफसाना खान की सुरीली आवाज दर्शकों का मन मोह लेगी। इस गाने को पैनोरमा म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। मशहूर एक्ट्रेस सीरत बाजवा ने इसमें मॉडलिंग की है जो दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

No comments