Friday, March 24, 2023

अजिंदर सिंह,साहिल दुग्गल व चेतन मल्होत्रा को जिला उपाध्यक्ष पंकज जैन व प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार ने किया सन्मानित। #indialive24 #punjab #ludhiana

लुधियाना 24 मार्च : भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के महामंत्री बनाए गए अजिंदर सिंह,साहिल दुग्गल व चेतन मल्होत्रा को भाजपा लुधियाना के जिला उपाध्यक्ष पंकज जैन व भाजपा लुधियाना के प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार ने मिट्ठा मुँह करवा कर किया सम्मानित। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेताओं ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। जिसके लिए 2024 के
लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा मोर्चा अपनी पूरी ताकत झोंक देगा।क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।भाजपा के युवा नेताओं ने बताया की वो युवा मोर्चा में अलग अलग कई जिम्मेदारियां  निभा चुके है।

No comments:

Post a Comment