Breaking News

Punjab: लुधियाना के AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, घर में मौजूद था परिवार


AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi: आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की थी। वे कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के नजदीकी थे। हालांकि रिश्तों में खटास के बाद वे आप में शामिल हो गए थे। गोगी अपनी ही सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाते रहते थे



लुधियाना पश्चिमी जिले से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हादसा उनके घर पर हुआ है। गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गोगी के सिर में गोली लगी है। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा - तफरी मच गई। गोली लगने के बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लुधियाना एडीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने कहा कि विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत हो गई है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह घटना शुक्रवार रात (11.30 बजे) हुई। सूचना मिलने क बाद पुलिस के आला अफसर और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

No comments