Breaking News

रजनीश धीमान बने भाजपा लुधियाना के जिला प्रधान

लुधियाना 26 दिसम्बर : भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता रजनीश धीमान को भाजपा लुधियाना का अध्यक्ष बनाया।आपको जानकारी के लिए बता दे कि रजनीश धीमान पिछले 35 वर्षों से भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष बने।रजनीश धीमान पहले वार्ड प्रधान,युवा मोर्चा के महामंत्री, साउथ मंडल युवा मोर्चा के प्रधान,युवा मोर्चा लुधियाना के 3 बार महासचिव उसके बाद ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष,जिला सचिव,जिला महासचिव,जिला उपाध्यक्ष,पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के पंजाब प्रभारी,और तीन जिलों के प्रभारी जिसमे में मलेरकोटला,फतेहगढ़ साहिब,खन्ना शामिल है उसके बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। भाजपा कार्यकर्ता में खुशी की लहर। बधाइयां देने वालों का लगा तांता।

No comments